Ludhiana: दुगरी बाईपास पर एक SCORPIO कार PB10 ES 8218 में एक व्यक्ति की लाश मिली जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। मृतक व्यक्ति का नाम हरजिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह है जो कि गांव झामेड़ी का रहने वाला है ।
मौके पर पहुंचे SI जसवीर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह किसी सरकारी अफसर की गाड़ी चलाता है जोकि बिजली महकमे का मुलाजिम है पुलिस ने लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है बनती कार्रवाई की जाएगी ।
वहीं एक चश्मदीद रशपाल सिंह ने बताया कि स्कार्पियो सुबह से बाईपास पर स्टार्ट खड़ी थी लेकिन किसी तरह की नुकसान का ना होने की वजह से उसे चेक नहीं किया गया और राहगीर चलते गए हैं लेकिन दोपहर के बाद पता चला की SCORPIO एक व्यक्ति मृतक पड़ा है गाड़ी स्टार्ट होने की वजह से किसी को शक नहीं हुई अब यह तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही बताएगी कि मौत के कारण क्या है।


