सिमरजीत बैंस बिना अपॉइंटमेंट साथियों और गनमैन सहित पासपोर्ट दफ्तर में हुए थे जबरन दाखिल, मामला दर्ज़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना पासपोर्ट ऑफिस के सीनियर अधिकारी एपीओ ने हल्का आत्मा नगर के MLA सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ लुधियाना के मॉडल टाउन थाना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना पासपोर्ट ऑफिस के सीनियर अधिकारी एपीओ ने हल्का आत्मा नगर के MLA सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ लुधियाना के मॉडल टाउन थाना में एक शिकायत दर्ज कराई है |

इस मौके पर DCP अश्वनी कपूर ने कहा कि विधायक सिमरजीत बैंस जो कि बिना अपॉइंटमेंट के अपने साथियों और उनके साथ उनके गनमैन जिनके पास हथियार थे | जबरन पासपोर्ट कार्यालय के अंदर आ गए और वीडियोग्राफी करने लग गए | उनका कहना है कि ना तो बिना परमिशन पासपोर्ट कार्यालय की वीडियो की जा सकती है और ना ही बिना परमिशन के हथियार अंदर आ सकते हैं | उन्होंने कहा कि पासपोर्ट दफ्तर  के एपीओ ने शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप लगाए हैं की  mla सिमरजीत सिंह बैंस बिना परमिशन के पासपोर्ट कार्यालय में जबरन अंदर दाखिल हुए हैं | उन्होंने कहा की मामला दर्ज किया गया है | जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी |

 MLA सिमरजीत बैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज

पासपोर्ट ऑफिस के सीनियर अधिकारी ने की शिकायत

बिना अपॉइंटमेंट के ऑफिस में गए थे एमएलए

साथियों और गनमैन के साथ गए थे एमएलए

  Watch Video

https://youtu.be/fh2YqfxV914

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *