Ludhiana Child Murdered :
लुधियाना के सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन के तहत बहादुर के रोड पर शनिवार देर शाम पिछले तीन दिनों से लापता नौ साल के बच्चे की लाश मिली। बच्चे की पहचान (Ludhiana Child Murdered) अमन के रूप में हुई है। बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज-
परिवार ने आरोप लगाया कि पहले वे सलेम टाबरी और फिर जोधेवाल बस्ती गए। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद वे मेहरबान पुलिस स्टेशन गए। कई जगह परेशान होने के बाद जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। तो उन्हें पता चला कि बच्चे को कसावड़ के पास झाड़ियों के पास किसी ने देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर उन्हें बताया और आज बच्चे की लाश झाड़ियों में बरामद हुई। बच्चा घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। उसके परिवार वालों का कहना है कि उनका बच्चा पांचवें दिन से लापता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Ludhiana Child Murdered, कार्रवाई का भरोसा –
बच्चे की बॉडी घर से थोड़ी दूरी पर मिली। परिवार वालों ने कहा कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। लुधियाना ADCP वन ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया और परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिवार वालों ने प्रदर्शन खत्म किया। परिवार माइग्रेंट है जबकि पिछले कई सालों से वह लुधियाना में रह रहा है। बच्चे के परिवार वालों ने कहा कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। उन्हें नहीं पता कि बच्चे की हत्या किसने की है। पुलिस को इसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
इलाका जोधेवाल बस्ती में नहीं आता-…
हालांकि, जब लुधियाना ADCP वन से बच्चे के तीन दिन से लापता होने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बच्चा तीन दिन से नहीं, बल्कि परसों से लापता था। समीर वर्मा ने बताया कि परिवार को शुरू में लगा कि यह जोधेवाल बस्ती का इलाका है। जब पुलिस ने ढूंढने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि यह इलाका जोधेवाल बस्ती में नहीं आता। जिसके बाद परिवार वाले खुद ही काफी देर तक बच्चे को ढूंढते रहे। उन्होंने बताया कि जैसे ही परिवार सलेम टाबरी पहुंचा, इस बारे में तुरंत FIR दर्ज कर ली गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई।



