लुधियाना: 10 हजार रुपए की रिश्वत लेता एएसआई रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस केस में नामजद व्यक्ति का नाम मामले से हटाने के बदले में रिश्वत लेते एएसआई को विजीलैंस ब्यूरो ने 10 हजार रुपए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस केस में नामजद व्यक्ति का नाम मामले से हटाने के बदले में रिश्वत लेते एएसआई को विजीलैंस ब्यूरो ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों को काबू किया है। मामला लुधियाना का है जहां विजीलैंस को दी शिकायत में लुधियाना के प्रताप नगर के रहने वाले भुपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया था कि जिला कपूरथला के थाना सदर फगवाड़ा में 2017 से दर्ज मामले में एएसआई नरेन्द्र सिंह ने उसका नाम हटाने के लिए कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ। जिसे रिश्वत की रकम लेते हुए, एएसआई को थाना सदर फगवाड़ा के बाहर से दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों काबू किया गया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

10 हजार रुपए की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो ने  रंगे हाथ किया गिरफ्तार

केस में नामजद व्यक्ति पर से मामला हटाने पर मांगी रिश्वत

Watch Video

https://youtu.be/YsWDZd6z_lM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *