लखनऊ, 16 सितंबर
गुरूग्राम में हिट एंड रन केस के बाद अब UP की राजधानी लखनऊ में भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है।घटना गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई।बताया जा रहा है कि अमामिका नाम की लड़की चाय पीने के लिए आई थी, तभी उसका पुरूष मित्र शाहनवाज दूसरी लड़की के साथ कार में वहां आया। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।युवक पर अनामिका को अपनी कार से टक्कर मारने और उसे कुछ दूर तक कार के बोनट पर ले जाने का आरोप है। कुछ दूरी पर जाकर अनामिक नीचे गिर जाती है, जिससे उसे चोट लग जाती है। अनामिका का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आय़ा है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
घटना की वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने अनामिक के बयानों के आधरों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें-



