ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मंहगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए फिलहाल मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। पेट्रोल डीजल की मंहगाई के बाद अब आम लोगों को घरेलू गैस के महंगे हो जाने की परेशानी का सामना करना होगा। बता दें कि सिलेडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।
जानकारी अनुसार बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 48 रूपए का इजाफा हुआ है और वहीं दूसरी तरफ सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 2.33 रूपए महंगा हो गया है।
जिस कारण लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि लोगों को एक साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते है पर यदि इसके बाद भी उनको सिलेंडर की जरूरत होगी तो उनको महंगे सिलेंडर को खरीदना पड़ेगा।


