युवती के परिजनों का विरोध प्रदर्शन: कहा लव जिहाद करके बेटी का करवाया है जबरन धर्म परिवर्तन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नूंह के फिरोजपुर झिरका में दो अलग- अलग धर्मों के युवक- युवती के शादी करने को लेकर बड़ा तमाशा खड़ा हो गया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नूंह के फिरोजपुर झिरका में दो अलग- अलग धर्मों के युवक- युवती के शादी करने को लेकर बड़ा तमाशा खड़ा हो गया। युवती के परिजनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताकर सुबह से ही प्रदर्शन कर पूरे दिन बाजार को बंद करवा दिया और सड़कों पर भी जाम लगा दिया गया।

इस मामले को लेकर सभी गुस्साएं लोगों ने करीब 10 घंटे तक सड़कों को जाम कर दिया। जिस कारण गुरुग्राम- अलवर मार्ग से जाने वाले सभी यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लंबे रास्ते से घूमकर जाना पड़ा। इतना ही नहीं गुस्साएं लोगों ने मंत्री, पार्षद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के पोस्टर और बैनर भी फाड़कर जला दिए।

युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जबरन शादी करवाकर जान से मारने की धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनकी बेटी को वापिस लौटाया जाए।

लड़की पक्ष के लोगों ने डीएसपी अशोक कुमार को सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि लड़की को अपने जाल में फंसाकर लव जिहाद किया गया। इतना ही नहीं लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया। लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर या दवाब में ये सब कराया गया है।

आरोप है कि कुछ कटटरपंथी इस इलाके में लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। आरोप बेहद गंभीर हैं, लेकिन गेंद अब पुलिस के पाले में है। जिसे पूरे मामले में जांच कर सच्चाई का पता लगाना है। फिलहाल यह मामला इलाके में थमने की बजाय तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *