ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मतगणना के दौरान सामने आ रहे नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। बीेजेपी से स्त्ता की कुर्सी अब छिनती नजर आ रही है, वहीं राजनीति के अखाड़े में पहली बार उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से लड़ उन्नीदवार योगेश्वर दत्त को कांग्रेस उम्मीदवार श्री कृष्ण हुड्डा ने मात दी। वहीं बबीता फोगाट को निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर ने करारी शिकस्त दी।
वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र जिले की पेहोवा सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वि कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्टा को 5314 वोटों से मात दी।

