समय से हो गया गिरफ्तार, नहीं तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सीआईए स्टाफ होडल ने लूट और हत्या की वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सीआईए स्टाफ होडल ने लूट और हत्या की वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यदि वो गिरफ्तार नहीं होता तो फिर किसी वारदात को अंजाम दे देता। सीआएए इंचार्ज नानक चंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और हत्या जैसे मामलों में शामिल देवेंद्र कुमार राठी हथीन में कौंडल मोड़ के पास खड़ा हुआ है।

LOOTERA ARREST

इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और वहां से देवेंद्र राठी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र पर लूट, हत्या और डकैती जैसे कई मामले दर्ज है। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए देवेंद्र अपने शिकार को गोली मारने से भी नहीं हिचकिचाता। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *