ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वो बड़े ही बेखौफ हो कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही ताजा मामले फिरोजपुर से सामने आया जहां पर नामदेव चौंक में पिस्तौल की नोक पर एक प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की गाड़ी छीन कर तीन लुटेेरे फरार हो गए।
पीड़ित बैंक मैनेजर ने बताया कि नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पिस्तौल को दिखा कर कहा उससे कार और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पर उनकी सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

