फरीदाबाद में कारोबारी से लूटपाट, बदमाशों ने हथियारों के दम पर की लूटपाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक कारोबारी से लूटपाट करने की खबर सामने आई है | बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक कारोबारी से लूटपाट करने की खबर सामने आई है | बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी पर खतरनाक हथियारों से पहले तो हमला किया और फिर उससे उसका कीमती सामान लूट कर भाग गए | अभी तक व्यापारी से सिर्फ स्कूटी छीने जाने की खबर मिली है, वो इसलिए क्योंकि पीड़ित व्यापारी गंभीर रुप से घायल है | जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है |

कारोबारी के होश में आने से ही पता चल सकेगी कि आखिर उससे और क्या कुछ लूटा गया है | बहरहाल लूट की इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वो इसलिए क्योंकि जिस जगह पर ये लूटपाट हुई है, वहां से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का निवास स्थान में बना कार्यालय है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *