ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नानकपुर के समीप स्थित भारत पेट्रोल पंप पर 3 नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के दम पर पंप कर्मियों से 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी पप्पू और शशि ने बताया कि रात को एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक उनके पंप पर आए थे। युवकों ने उनसे 400 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298735604025641/
जैसे ही वो पेट्रोल डालने लगे तो उन्होंने हथियार निकाल लिया और उनमें से एक ने उनके पास मौजूद 23 हजार रुपये और दूसरे से 12 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान उन्होंने बेखौफ होकर पंप का मुआयना किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। पेट्रोल पंप हुई लूट की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पिंजौर थाना प्रभारी
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298737770692091/
सुखबीर सिंह ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी 13 जुलाई को इस पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर दूरी पर नानकपुर फीलिंग स्टेशन से भी नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी।
