लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में चोरों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे है, जिस कारण आए दिन चोरी की वारदातें बढती जा रही है।
ऐसा ही एक मामला कोटकपूरा से सामने आया है जहां एचडीएफसी बैंक के सामने एक किसान को बंदूक दिखाकर उससे 9 लाख रुपये चोरी करके ले गए है। जिस कारण प्रशासन की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ गए है।
पीड़ित किसान ने बताय़ा कि उसने ये पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए निकाले थे। जिसको इनोवा कार में सवार दो चोर बंदूक दिखाकर उससे पैसे छीन कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।


