आमने-सामने हुए बीजेपी नेता, नगर पालिका कार्यालय पर जड़ा ताला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन ने कुछ पार्षदों और बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर नगरपालिका के गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन ने कुछ पार्षदों और बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर नगरपालिका के गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों को बाहर निकालकर पालिका कार्यालय पर ताला लगाने के बाद सभी नगर पालिका के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक नगर के विकास कार्यों में रोडा अटका रहे है।

MC GATE PR TALA

नपा सचिव भी विधायक के इशारे पर काम कर करते हुए विकास कार्यों को होने नहीं दे रहे है। इस बारे में कई बार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार को अवगत कराने के बाद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका के गेट पर ताला लगाने से पहले सरकार और प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम का समय दिया था, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया। इसके चलते मजबूर होकर उन्हें नगर पालिका गेट पर ताला लगाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *