बॉर्डर पर पाकिस्तान ने भारत पर किया हमला, जवाबी कारवाई में पाकिस्तान के 4 सैनिक ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान को ना नींद आ रही है ना चैन आ रहा है | गुरूवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान को ना नींद आ रही है ना चैन आ रहा है | गुरूवार 15 अगस्त को पाकिस्तान की नापाक हरकत फिर से सामने आ गई है | आपको बता दे एक तरफ देश 15 अगस्त की आजादी के जश्न में डूबा हुआ था |

pak army

तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान कश्‍मीर के उरी, राजौरी और पूँछ में केजी सेक्‍टर में सीजफायर का उल्‍लंघन किए जा रहा था | पाकिस्तान अंधाधुंद गोलाबारी कर सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहा था |

pakistan-violated-ceasefire

भारतीय सेना पहले से ही अलर्ट पर थी जिसके बाद सीमा में तैनात भारतीय सेना ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमे पाकिस्तान के 4 सैनिक ढेर हो गए | साथ ही पाकिस्तान के कई बंकर भी तबाह कर दिए | पाकिस्तान को अपनी इस नापाक हरकत का खामियाजा अपने 4 सैनिकों की जान गवाने से भुगतना पड़ा |

indian army

खबर के मुताबिक पाकिस्तान दिन भर सघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा और तेजी से फायरिंग कर भारत की सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश करता रहा लेकिन भारतीय सेना ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया | बौखलाए हुए पाकिस्तान को एक बार फिर मुँह की खानी पड़ी | बताया जा रहा है कि पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में भारत की सीमा में घुसपैठ की फिराक में था | कल का संघर्षविराम उल्‍लंघन भी धारा 370 हटने का हिस्सा माना जा रहा है |

indian army

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *