ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मानसा में पंजाब सरकार की ओर से कर्ज राहत स्कीम 2017 के तहत दस किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए | ये प्रमाण पत्र मनप्रीत बादल की ओर से दिए गए | मानसा में पंजाब सरकार की ओर से कर्ज राहत स्कीम 2017 के तहत किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया | इस मौके पर सैंकड़े किसानों के जलसा को मनप्रीत बादल ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकार दूसरे पड़ाव के अंतर्गत किसानों के तकरीबन 22 करोड़ रुपए की राशि का कर्ज़ माफ करेगी | जिससे किसानों को राहत मिलेगी | इस मौके दस किसानों को प्रमाण पत्र दे कर किया सम्मानित भी किया गया | किसानों को संबोधन करते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि बेशक सरकार की कर्ज नहीं उतार पा रही | लेकिन फिर भी बैंकों से कर्ज़ ले कर किसानों का कर्ज़ उतारा जायेगा |
बारिश से हुए नुकसान पर बोलते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि ये कोई बड़ा नुकसान नहीं है | हालांकि जिन किसानों की खड़ी गेंहू या नाड़ी को आग लगी है उन किसानों को 15 दिनों के अंदर मुआवजा पंहुचा दिया जाएगा | किसानों ने भी कर्ज माफी को लेकर पंजाब सरकार का धन्य़ावाद किया |
फिलहाल देखना होगा कि किसान कर्जमाफी से किसानों को कितनी राहत मिलती है | क्य़ा कर्जमाफी करने से किसान आत्महत्या के मामले रुक पाएगे ये एक बड़ा सवाल भी है |
Watch Video
https://youtu.be/fSjIqTrPuHM
