सड़क हादसे में LIVE मौत, दो सड़क हादसों में 5 की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अब हम आपको सड़क हादसे की जो तस्वीर दिखाने जा रहे हैं | उसे देखकर आप चौंक जायेंगे | जी हां, सड़क…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अब हम आपको सड़क हादसे की जो तस्वीर दिखाने जा रहे हैं | उसे देखकर आप चौंक जायेंगे | जी हां, सड़क हादसे में लाइव मौत की वो तस्वीर जो आपके दिल की धड़कन को तेज कर देगी | पहली तस्वीर पलवल की है | जहां रफ्तार के कहर ने 4 की जिंदगी छीन ली |

पलवल के होडल में नेशनल हाइवे नंबर 2 पर डबचिक मोड़ के पास राजस्थान रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल ह गए। कार सवार सभी लोग राजस्थान के कामा में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापिस अपने गांव होडल लौट रहे थे, तो वहीं दूसरी तस्वीर हादसे में लाइव मौत की है |

ये तस्वीर दिल्ली से सटे साइबर सिटी यानि की गुरुग्राम की है | जहां बसई रोड पर एक बाइक सवार युवक ने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक की स्पीड बढ़ाई तो वो सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गया | इस दौरान पीछे आ रही बस ने उसे कुचल दिया | हादसे की ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Watch Video

https://youtu.be/-yw_YNzHrMA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *