शराब ठेके पर बंदूक की नोंक पर लूट की कोशिश, लोगों ने एक को किया काबू, 3 फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में शराब के ठेके पर उस समय हंगामा हो गया जब एक बोलेरो में सवार चार व्यक्ति ठेके पर पहुंचे और गनपॉइंट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में शराब के ठेके पर उस समय हंगामा हो गया जब एक बोलेरो में सवार चार व्यक्ति ठेके पर पहुंचे और गनपॉइंट पर नकदी लूटने की कोशिश की | हंगामे के बाद शोर मचाने लोग इक्कठा हुए और एक आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई की | जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया | हालांकि 3 लुटेरे भागने में कामयाब हो गए |

ठेके के कारिंदे मारकस ने बताया की उसके गल्ले में 20 -22  हज़ार पड़े थे जो की लुटने से बच गए | उसने बताया की लूटेरो ने उनपर बोतलों से हमला कर दिया और लूट की कोशिश की | अस्पताल में भर्ती लूटेरा खुद को खन्ने का गांधी बता रहा है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 शराब ठेके पर बंदूक की नोंक पर लूट की कोशिश

शोर मचाने पर लोगों ने एक को किया काबू, 3 फरार

काबू किए लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई

लुटेरों ने दुकान मालिक पर किया हमला

बोलेरो में सवार होकर आए थे 4 युवक

Watch Video

https://youtu.be/z5jb2Mc6TPY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *