Lionel Messi Last Match: 20 साल के करियर को आज अलविदा कहेंगे लियोनेल मेसी, बेनिन के खिलाफ खेलेंगे ‘द लास्ट टैंगो’ मुकाबला

ब्यूनस आयर्स, 6 अक्टूबर फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी आज अपने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं।मेसी आज ब्यूनस…

लियोनेल मेसी

ब्यूनस आयर्स, 6 अक्टूबर

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी आज अपने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं।मेसी आज ब्यूनस आयर्स में बेनिन टीम के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में आखिरी बार अपने देश अर्जेंटीना की जर्सी पहनेंगे। इस दोस्ताना मैच को ‘द लास्ट टैंगो‘ नाम दिया गया है। मेसी ने सन्यास लेने का फैंसला न्यू जर्सी में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन से मिली हार के बाद 31 अगस्त 2026 में आया था। यह मैच भारतीय समयनुसार कल यानि बुधवार को सुबह 4:30 AM खेला जाएगा। भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

मेसी का करियर

मेसी ने 2005 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक मेसी ने 207 मैचों में 125 गोल किए। मेसी 68 असिस्ट के साथ अपने देश अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और गोल करने वाले खिलाड़ी है। मेसी ने अपने करियर में 2022 का विश्व कप, फाइनलिसीमा खिताब 2022 और दो 2021 और 2024 कोपा अमेरिका, 2008 बीजिंग में ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

अर्जेंटीना में शुरू होगा नया दौर

आज के मुकाबले में मेसी के 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम, उनका परिवार और 85,000 दर्शकों के साथ अर्जेंटीना की नई पीढी भी मौजूद रहेगी। एंजेल डि मारिया जैसे दिग्गज भी इस विदाई के गवाह बनेंगे।इस मुकाबले के बाद अर्जेंटीना की फुटबॉल में नए युग का दौर शुरू होगा।अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेसी के बाद क्रिस्टियन रोमेरो को टीम की कप्तानी मिल सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *