लहरागागा: 15 से 20 एकड़ गेंहू की नाड़ी में लगी आग, किसान ने की मुआवजे की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लहरागागा में दो स्थानों पर गेंहू की नाड़ में आग लगने का मामला सामने आया है । आग लगने की वजह बिजली की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लहरागागा में दो स्थानों पर गेंहू की नाड़ में आग लगने का मामला सामने आया है । आग लगने की वजह बिजली की तारों से निकली चिंगारी बताई जा रही है ।

LEHRAGAGA CROP FIRE
लहरागागा में गेंहू की नाड़ी में आग लगने से 15 से 20 एकड़ नाड़ी जलकर राख हो गई है । दरअसल नाड़ी में आग लगने की वजह बिजली की चिंगारी बताई जा रही है । किसानों का कहना है कि उन के खेतों में से 24 घंटो वाली बिजली स्पलाई लाईन गुज़रती है और आग बिजली की चिंगारे निकलने के चलते लगी । जिसके चलते उनकी 15 से 20 एकड़ नाड़ी जल कर राख हो गई ।

LEHRAGAGA CROP FIRE

किसान ने सरकार से माँग की है कि जल्द से जल्द उन्हें बनता मुआवज़ा दिया जाए । मौके पर पहुंचे पावरकौम डिवीज़न के ऐक्सियन वरिन्दर दीपक ने कहा कि बिजली सपर्किंग के दोषों की जांच की जा रही है ।

LEHRAGAGA CROP FIRE

ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है जहां अनदाता के खेतों में आग लगने से उनकी मेहनत राख हो गई । फिलहाल देखना होगा कि किसान को सरकार से कब तक मदद मिल पाती है ।

15 से 20 एकड़ नाड़ी जलकर राख

किसान ने की मुआवजे की मांग

बिजली की स्पार्किंग से लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *