हरियााणा विधानसभा चुनाव: वोट देने पहुंचे इन नेताओं ने कही ये खास बातें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकतंत्र के महायज्ञ में आज मतदाता अपने वोटों की आहुति दे रहे हैं। वहीं प्रदेश के दिग्गज भी वोट डालने अपने-अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकतंत्र के महायज्ञ में आज मतदाता अपने वोटों की आहुति दे रहे हैं। वहीं प्रदेश के दिग्गज भी वोट डालने अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। कड़ी में सीएम मनोहर लाल खट्टर भी करनाल में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विरोधी दल के नेताओं पर जमकर निशाने साधे। कहा कि, विपक्षी दल हारकर मैदान छोड़ चुके हैं। उनके बड़े बड़े वादे किसी काम नहीं आने वाले हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि, जीत इस बार भी बीजेपी की ही होगी।

 

कुमारी शैलजा ने कहा..
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा प्रदेश में अब बदलाव होने जा रहा है और कांग्रेस सरकार बना रही है।आज झूठ और फरेब की राजनीति का अंत होने वाला है। शैलजा ने दावा किया कि वह अच्छी सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

आदमपुर से सोनाली फोगाट ने कहा कि, वह अभिनेत्री जरूर हैं लेकिन जब उनके ऊपर विधायक की जिम्मेदारी आ जाएगी तो वह अपने हलके में रहकर लोगों की समस्याओं को हल कराने का काम करेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *