इंग्लैंड से हार के बाद लता मंगेश्कर ने किया ट्वीट, MS धोनी को दी सलाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद एमएस धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने की चर्चाएं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद एमएस धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो रही हैं।

dhoni

वहीं धोनी के फैन्स इससे काफी सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई तरह के ट्वीट भी करते नजर आ रहे हैं।

अब धोनी के लिए मशहूर सिंगर लता मंगेशकर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्वीट करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा है कि, नमस्कार एमएस धोनीजी।

lata mangeshkar

आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *