न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के 6 दिनों की पुलिस रिमांड का आज आखिरी दिन है। आज लॉकअप में हनीप्रीत की आखिरी रात है। आखिर यह रात हनीप्रीत पर भारी पड़ेगी या पुलिस पर। क्योंकि मंगलवार को हनीप्रीत को फिर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा और अदालत तय करेगी कि उसे फिर से रिमांड पर भेजा जाए या जेल भेज दिया जाए। सम्भावना है कि पुलिस फिर से रिमांड की मांग करे, यह अब अदालत को तय करना है कि हनीप्रीत पर क्या फैसला लेना है। इतना तय है कि पुलिस को हनीप्रीत से कई जवाब नहीं मिल सके हैं। 
बताया जाता है कि 6 दिनों की रिमांड के दौरान पुलिस ने हनीप्रीत से पंचकूला हिंसा के अलावा और भी जानकारियां हासिल की। लेकिन अभी तक पुलिस को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने हनीप्रीत से पूछने के लिए करीब 300 सवाल तैयार किए थे, लेकिन अधिंकांश का जवाब नहीं मिल सका है। अब हनीप्रीत से जुड़ा एक और खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इसका जवाब कैसे हासिल किया जाए। क्योंकि हनीप्रीत की 6 दिनों की रिमांड अवधि पूरे होने में कुछ घंटे ही शेष बचे हैं और पुलिस के हाथ अभी भी खाली।
दरअसल, पुलिस को पता चला है कि फरार रहने के दौरान हनीप्रीत ने 17 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था, जिसमे 3 इंटरनेशनल सिम कार्ड थे। हनीप्रीत की कोशिश यह थी कि पुलिस उसके लोकेशन को ट्रैक नहीं कर सके। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आखिर हनीप्रीत के पास इतने सिम कार्ड कहां से आए। आखिर फरारी के दौरान कौन उसकी मदद कर रहा था। लेकिन जिस तरह पुलिस का हनीप्रीत के गिरफ़्तारी के दौरान रवैया रहा है उससे अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं कि अधिकांश सवालों का जवाब नहीं मिलेगा। क्योंकि यह हरियाणा पुलिस के जांच का तरीका भी है।
