शहीद अजय को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, ढ़ाई साल के बेटे नक्षय ने दी पिता को मुखाग्नि

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गश्त के दौरान गाड़ी में हुआ ब्लास्ट में शहीद हुए रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद के जवान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गश्त के दौरान गाड़ी में हुआ ब्लास्ट में शहीद हुए रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद के जवान अजय यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया तो पूरा गांव उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। अजय को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।एयरफोर्स और हरियाणा पुलिस के जवानों ने शहीद अजय यादव को अंतिम सलामी दी।

soldier-martyr

शहीद अजय यादव को उनके ढाई साल के बेटे नक्षय ने शहीद को मुखाग्नि दी। गमगीन माहौल में महिलाएं भी फूट-फूटकर रो पड़ी। इस दौरान चारों ओर वंदे मातरम और अजय यादव अमर रहे के नारे सुनाई दिए। शहीद के अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक विक्रम यादव, पूर्व विधायक यादुवेंद्र सिंह समेत हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *