Mata Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी में भूस्खलन का संकट; बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा स्थाई रूप से बंद, श्रद्धालुओं को परेशानी

Landslide threat in Vaishno Devi: देशभर में मानसून का आगमन हो चुका है. इस बीच माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले नए हिमकोटी मार्ग पर…

Landslide threat in Vaishno Devi: देशभर में मानसून का आगमन हो चुका है. इस बीच माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले नए हिमकोटी मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड होने से यात्रा प्रभावित हुई है. इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, और बैटरी कार व हेलीकॉप्टर सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं.

शुक्रवार दोपहर को भी करीब एक बजे वर्षा के साथ बैटरी कार मार्ग पर पहाड़ से पत्थर व मलबा आने से श्रद्धालुओं की आवाजाही को बंद कर दिया गया. हालांकि, इस दौरान पारंपरिक मार्ग से यात्रा जारी रही.

श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने बैटरी कार मार्ग से मलबा हटाकर करीब पांच घंटे बाद इस रास्ते पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बहाल कर दी. इससे पहले सुबह मौसम साफ रहने पर श्रद्धालुओं को करीब दो घंटे तक हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रही. उसके बाद त्रिकुटा पर्वत पर बादलों के चलते चापर सेवा दिनभर के लिए स्थगित हो गई.
इस बीच, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सुझाव दिया है कि मौसम को ध्यान में रखकर ही यात्रा में आगे बढ़ें.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग व सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं.

हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालु ध्यान दें
ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही घनी धुंध के चलते हेलीकॉप्टर सेवा भी स्थगित करनी पड़ रही है. इससे उन श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, जो हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की योजना बना रहे थे.

श्राइन बोर्ड का कहना है कि श्रद्धालुओं यात्रा आरंभ करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें. गौरतलब रहे कि बरसात के मौसम में मां वैष्णों के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होता है. इसके लिए श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से कई कदम उठाए हैं. साथ ही कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि समय रहते श्रद्धालुओं की मदद की जा सके.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *