चांद की सतह पर मिल गया लैंडर विक्रम, करोड़ों देशवासियों के मन में फिर जागी नई उम्मीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विक्रम लैंडर के पृथ्वी से संपर्क टूटने पर जहां पूरा देश निराश हो गया, इसरो चीफ  के बयान से एक बार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विक्रम लैंडर के पृथ्वी से संपर्क टूटने पर जहां पूरा देश निराश हो गया, इसरो चीफ  के बयान से एक बार फिर करोड़ों भारतीयों के मन में उम्मीद की किरण जगी है। जी हां, इसरो चीफ के सिवन का कहना है कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है। सिवन ने कहा कि, हमें लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है।

वहीं सूत्रों के अनुसार चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में वह टेक्नोलॉजी है कि वह गिरने के बाद भी खुद को खड़ा कर सकता है। लेकिन यह तब संभव होगा जब लैंडर कमांड रिसीव करे।

देखें वीडियो…

 

दरअसल, विक्रम लैंडर में ऑनबोर्ड कम्प्यूटर है। विक्रम लैंडर के गिरने से एंटीना दब गया है जिसके जरिए कम्युनिकेशन सिस्टम को कमांड भेजा जा सकता था। अभी इसरो वैज्ञानिक यह प्रयास कर रहे हैं कि किसी तरह उस एंटीना के जरिए विक्रम लैंडर को वापस अपने पैरों पर खड़ा होने का कमांड दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *