ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला के वार्ड नंबर 10 में चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये की नकदी और जेवर चुरा लिए। वार्ड निवासी गगन सिंह के घर में हुई चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गगनसिंह के मकान से चुराया गया सामान चोर साथ लगते खेत में फेंककर फरार हो गए |
गुहला के वार्ड नंबर 10 में चोर स्वर्णजीत सिंह के मकान में रखी अलमारी तोड़ रहे थे, उसी दौरान स्वर्ण सिंह ने शोर मचाकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिसके बाद चोर वहां से भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


