ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना का बड़ा बयाना सामने आया है। लक्खा सिधाना ने बरगाड़ी कांड के लिए दोनों सरकारो को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होने पंजाब सरकार पर निशाना सांधते हुए कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नौकरी देने के वादे पर नाकाम साबित हुई है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1118490818331410/
जिस कारण पंजाब के युवा विदेश जा रहे है। पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कोई भी काम नहीं किया है। वही दूसरी तरफ दूषित पानी के मसले पर कहा कि वो सरकार के समक्ष सभी तथ्य रखेंगे। अगर सरकार फिर भी कुछ नहीं कर सकी तो समाज इसका बीड़ा खुद उठाएगा।
इतना हीं नहीं लक्खा सिधाना ने ये भी कहा कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वो हथियार उठाने के लिए भी तैयार है। जेल के हालातों पर कहा कि जेल के हालातों में बिल्कूल भी सुधार नहीं है। जेलों में अब भी नशे का कारोबार चल रहा है।

