लाहौल-स्पीति HPV टीकाकरण में बना प्रदेश में नंबर-1, 67% बच्चों का हुआ टीकाकरण, 169 में से 114 बच्चों का टीकाकरण

लाहौल-स्पीति, 13 जुलाई लाहौल-स्पीति जिला HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में पूरे हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार…

लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति, 13 जुलाई

लाहौल-स्पीति जिला HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में पूरे हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार जिले में अब तक 67 प्रतिशत पात्र बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि शेष बच्चों का टीकाकरण भी जल्द पूरा किया जाएगा और अभिभावकों से बिना किसी भ्रम या आशंका के बच्चों को टीका लगवाने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान में लाहौल-स्पीति ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 169 पात्र लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 114 बच्चों को HPV का टीका लगाया जा चुका है। इसके साथ ही जिला 67 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. के. गांधी ने बताया कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा दुनिया के कई देशों में वर्षों से इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ अभिभावकों में अभी भी भ्रांतियां और तथ्यहीन शंकाएं हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह टीका बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *