ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे विभाग रेलों में बने महिलाओं के लिए डिब्बे को पीछे रखने की बजाए उसको रेल के मध्य में रखा जाएगा। साथ ही इस डिब्बे को अलग रंग भी रंगवाया जाएगा।
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस डिब्बे में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जाएगा। इसके साथ ही इस डिब्बें की खिड़कियों पर जाली लगाने की भी चर्चा।
सूत्रों का ये भी कहना है कि सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनके डिब्बे में टिकट जांच करने वाले और आरपीएफ कर्मी भी महिलाएं ही होगी।
बता दें कि रेल में महिलाओं के लिए डिब्बा पीछे होता है जिसका कारण महिलाएं इस डिब्बे में चढ़ने से कतराती है। आए दिन होने वाली वारदातों के बाद रेलवे विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है।



