ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आप किसी निजी कंपनी में काम करते हैं तो उस कंपनी के हित से ज्यादा आपको अपने हित का ध्यान रखना होगा क्योंकि जब आप किसी लापरवाही का शिकार हो जाओगे |
तो आपकी मदद करने वाला कोई नहीं होगा | आप आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये ज्ञान क्यों दे रहे हैं | तो आपको बता दें कि एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मजदूर की मौत के बाद कंपनी के मालिक ने उससे मुंह मोड़ लिया |
मजदूर जिस भी कंपनी में काम करता है उसे आस होती है कि बुरे वक्त में कंपनी का मालिक उसकी मदद करेगा | चाहे ये मदद आर्थिक तौर पर हो या फिर समाजिक तौर पर लेकिन क्या हो जब मुसीबत के वक्त उसे मालिक का साथ ना मिले | लेकिन कुछ व्यापारी ऐसे भी होते हैं जो अपने जिम्मेदारियों से तो भागते ही हैं लेकिन इसके साथ साथ वो इतनी घिनौनी हरकत करते हैं | जो कि आम इंसान के लिये कभी मुमकिन नहीं है |
जीं हां कुछ ऐसा ही हुआ है | यमुनानगर के गुलाब नगर में जहां एक कपिल नाम का शख्स नहर पुर फैक्टरी में काम करता था | और उसकी फैक्ट्री में देर रात करंट लगने से मौत हो गई | कपिल की मौत होने के बाद वहां काम कर रहे वर्करों ने या फिर फैक्ट्री के मालिक ने उसके परिजनों को खबर देने के बजाये मृतक को बाइक में लेकर इधर उधर घुमते रहे | उनका मकसद कपिल को अस्पताल पहुंचाना नहीं बल्की वो तो नहर के आस पास सूनसान जगह ढुंढ रहे थे जहां से वो कपिल के शव को नहर में फेंक सके और उन्हें कोई देख ना सके | वो सिर्फ इसलिये की अगर कपिल के परिजनों को पता चल जायेगा कि कपिल की मौत फैक्ट्री में हुई है तो उन्हें इसके लिये मुआवजा देना होगा |
इससे पता चलता है कि लोगों के मान में इंसानों के लिये किया मोल है | जहां चंद रुपयों की खातीर मृतक कपिल को नहर में फेंका जा रहा था | लेकिन किसी तरह कपिल के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली की कपिल की मौत हो चुकी है | जिसके बाद उन्होंने उसे ढुंढना शुरू कर दिया और थाने में जाकर कपिल के बारे में बताई और थाने के बाहर भी पीड़ित परिजनों ने काफी देर तक प्रदर्शन किया | जिसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की और उन्हें इंसाफ मिलने का आश्वासन दिया |
बाद पीड़ित परिजनों ने अपना घरना प्रदर्शन खत्म किया | इसके साथ ही परिजनों ने फैक्ट्री के मालिक पर आरोप लगाया है कि उनकी लापरवाही के चलते ही कपिल की मौत हुई है | उनका कहना है कि वक्त रहते अगर कपिल को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी | लेकिन उन्होंने जान बूझ कर उसे मरने छोड़ दिया और मुआवजा नहीं देने के चलते उसे नहर में फेंकने की फीराक में थे |
इस घटना ने ये साबित कर दिया है कि हम इंसानों की जिंदगी पैसों के आगे कोई मोल नहीं | फिलहाल अब पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है |
Watch Video
https://youtu.be/5274eJI3FRI
