Kurukshetra Accident:
कुरुक्षेत्र में नशे में धुत एक ई रिक्शा चालक ने दो कारों में टक्कर दे मारी है। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। लेकिन दोनों कारों का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही में जुट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि एक नशे में धुत ई रिक्शा चालक झांसा रोड से गुजर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ा और उसने एक कार में टक्कर मार दी और टक्कर लगने के बाद जब वह भागने लगा तो उसने दूसरी कार में भी टक्कर मार दी।
वहां पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा चालक को मौके पर पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल किया। वही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।



