ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। कुमारी शैलजा को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/520472822085524/
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएलपी का लीडर और प्रदेश चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है। दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस वार्ता के जरिए ये जानकारी दी है।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में पिछले काफी समय से घमासान मचा हुआ था। अध्यक्ष पद को लेकर पड़ी फूट सबसे सामने खुलकर सामने आ गई थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और अशोक तंवर के बीच जंग चल रही थी, जिस पर बड़ा फैसला लिया गया है। अब हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष कुमारी सैलजा को बनाया गया है।


