ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही इस्तीफों की झड़ी लगना शुरू हो गई है। अब हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने इस्तीफे का कारण अपने बेचे भव्य बिशनोई की हार को बताया है। बता दें, भव्य बिशनोई लोकसभा चुनाव में हिसार से पार्टी प्रत्याशी थे।
ये लिखा ट्वीट में
कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट में लिखा है कि, मैंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। मैं कभी पावर और पद का भूखा नहीं रहा। मैंने नैतिकता और मूल्यों में निहित राजनीति को हमेशा आगे बढ़ाया है। जिस दिन मेरे बेटे ने हिसार से लोकसभा चुनाव हारा था, उस दिन से ही मैंने मन बना लिया था कि कांगेेस कार्यसमिति की सदस्यता से इस्तीफा दूंगा।
ADVERTISEMENT
