नाव पलटने से हुआ हादसा, 18 लोगों की हुई मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नाव के पलटने के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी है और इस हादसे में सैंकड़ों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नाव के पलटने के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी है और इस हादसे में सैंकड़ों लोग लापता भी हो गए हैं। कृष्णा जिला कलेक्टर ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है। सरकार ने इस घटना में जांच के लिए सीनियर कमिटी को नियुक्त किया है।

krishna river

दुसरी तरफ पुलिस ने भी 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

prime minister

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होने पीड़ित के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। पीएम मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश सरकार व एनडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस अघिकारी ने बताया कि नाव में लोगो की संख्या ज्यादा थी जिस कारण नाव का संतुलन बिगड गया और नाव पलट गई।

krishna river

नडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया, ‘चार टीमों के साथ यहां राहत कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश करने में गोताखोर जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *