Casting Couch पर Comedian कृष्णा अभिषेक का विवादित बयान: लड़कियां खुद कांड करती है-फिर करती है ब्लैकमेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने कांस्टिंग काउच पर अपनी बात को खुलकर रखा है। साथ ही कई अभिनेत्रियों ने ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने कांस्टिंग काउच पर अपनी बात को खुलकर रखा है। साथ ही कई अभिनेत्रियों ने ये भी बताया कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। जिसके बाद अब हर कोई कास्टिंग काउच पर अपनी बात रख रहा हैय़ हाल ही में सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर विवादित बयान दिया जिसके बाद उन्होने अपनी कही हुई बात पर मांफी मांग ली थी।

krishna abhishek

सरोज खान के बाद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का कांस्टिंग काउच पर बयान सामने आया है। कास्टिंग काउच पर अभिषेक ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कांस्टिंग काउच नहीं होती है। लड़कियां खुद कांड करती है और फिर इस कांड के बाद आरोप लगा देती है। कांस्टिंग काउच सिर्फ ब्लैकमेलिंग ही है।krishna abhishek

इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि दूसरे बिजनेसों में कास्टिंग काउच ज्यादा होती है जबकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कम होती है। मीडिया मे रहने के कारण हमारे ऊपर उंगली उठती रहती है कि फिल्मी लोग लड़कीवाजी और कास्टिंग काउच करते है। वहीं दूसरी तरफ देश में बढ़ रही लगातार रेप की घटनाओं पर कृष्णा ने कहा कि आरोपियो को लोगों के हवाले कर देना चाहिए जिसके बाद वो खुद ऐसी बारदात को अंजाम देने से पहले डरने लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *