कृष्णपाल गुर्जर ने अवतार भड़ाना पर साधा निशाना, कपड़ों की तरह पार्टियां बदलता है- गुर्जर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कृष्णपाल गुर्जर को अभी से दिखाई देने लगा है केंद्र सरकार में बड़ा मंत्री पद |फरीदाबाद शहरी और देहात क्षेत्र से तीन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कृष्णपाल गुर्जर को अभी से दिखाई देने लगा है केंद्र सरकार में बड़ा मंत्री पद |फरीदाबाद शहरी और देहात क्षेत्र से तीन लाख के मार्जन का और पलवल से दो लाख वोटों के मार्जन का किया है दावा |
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने फरीदाबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से अपनी जीत का पक्का दावा करते हुए पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना की हार सुनिश्चित बता रहे है | गुर्जर अपने भाषण में बिना नाम लिए पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना पर निशाना साधा | साथ ही लोगों से कह रहे हैं जितनी ज्यादा वोटो से जीताकर भेजेगो मुझे उतना ही बड़ा मंत्री पद मिलेगा |
कृष्णपाल गुर्जर अपने प्रमुख प्रतीद्विंदी अवतार सिंह भडाना को कपड़ों की तरह पार्टियाँ बदलने वाला, अनपढ़ और झूठा बता रहे हैं | कृष्णपाल गुर्जर का कहना है अवतार की 23 मई को हार निश्चित है | कहा भूखे की बगाद्ती है  झूठों की नहीं, वह झूठा है |
 भडाना के लिए कहा उसे जीडीपी क्या है -इन्फ्लुएशन क्या है पैसा कहां से आता है कैसे आता है -कुछ नहीं पता | उसकी योग्यता का इसी से पता चलता है कि वो इस वर्ष तक सांसद रहा और उसे एक बार भी मंत्री पद के लायक नही समझा गया | अपनी जीत के प्रति और भडाना की हार के लिए आश्वस्त कृष्णपाल गुर्जर ने कहा उसे तो केवल कच्ची क्या है और पक्की क्या है ये जाकारी है |
Watch video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *