ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐसा ही हुआ है एक मां ने अपने नन्हें की किलकारियां सुनने से पहले दुनिया छोड़ चली । एक नन्हां फरिसता अपनी मां की गोद में खेल न सका और मां और बच्चे को मौत ने लगाया गले..जी हां इसकी वजह थी लापरवाही । एक निजी अस्पताल की लापरवाही ने एक बच्चे की जान ले ली । मामला सामने पंजाब के शहर कोटकपूरा का है । एक घर मे चल रहे निजी हस्पताल में एक गर्भवती महिला भजन कौर इलाज के लिए आई तो उसे कहा गया कि उसके बच्चा पैदा होने वाला है ओर उसे भर्ती कर लिया गया । जिस के बाद मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के चलते ही महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत हो गई । इस दौरान मृतका के पति इकबाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी भजन कौर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था । लेकिन उन्होंने लापरवाही की और जब पत्नी और बच्चे की मौत हो गई तो छुट्टी दे दी ।
वही मृतका की बहन चरनजीत कौर ने कहा कि जब वह अपनी बहन को लेकर आई थी तो वह बिल्कुल ही ठीक-ठाक थी ओर यहां पर उन्हें भर्ती करवाया गया था और डॉक्टर ने सही देखरेख नहीं की | जिस के कारण बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई । बच्चे के साथ साथ माँ की भी मौत हो चुकी है । इस में सीधे तौर पर डॉक्टर की ही लापरवाही है और वह मांग करते है कि उन्हें इंसाफ मिले और डॉक्टर को सजा हो ।
वहीं जब हरपाल हस्पताल में जाकर डॉक्टरों का पक्ष जानना चाहा तो हस्पताल से इलाज करने वाली डॉक्टर गायब थी और उसकी जगह मिली उसकी सास ने इस मामले को बेबुनियाद आरोप बताया और कहा कि यहां पर भजन कौर का इलाज दौरान ब्लड प्रेशर कम हो गया था और यहां से उसे बिल्कुल ठीक ठाक ही रेफर किया गया था।
जब इस पूरे मामले पर थाना कोटकपूरा के प्रभारी के सी पराशर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरकारी हस्पताल में एक महिला का शव आया है और यहां उक्त महिला के पेरेंट्स भी आए है और अभी फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है और जांच में जो भी सामने आएगा उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी। अब परिजन इंसाफ के लिए कोटकपूरा के थाना सिटी में गुहार लगाए बैठे है और डॉक्टर पर कारवाई करने की मांग कर रहे है।
Watch Video
https://youtu.be/WxaVwV84zx4
