Virat Kohli deepfake video: कोहली डीपफेक का श‍िकार, खुद को और सचिन को लीजेंड बताया, इस ख‍िलाड़ी की बुराई

Virat Kohli deepfake video: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli)  का अपने टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल को डांटने का एक डीपफेक…

Virat Kohli deepfake video: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli)  का अपने टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल को डांटने का एक डीपफेक वीडियो(Virat kohli deepfake video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में कोहली खुद को एकमात्र बताते हुए कहते हैं कि गिल (Shubman gill) को उस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा सफर तय करना होगा.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विराट कोहली भारतीय ओपनर शुभमन गिल की खिंचाई करते हुए देखे जा सकते हैं. वायरल वीडियो में विराट शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि उनमें क्या कमी है और क्रिकेट में उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हैं.

क्लिप में कोहली को खुद की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए दिखाया गया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान कथित तौर पर कह रहे हैं, “मैं गिल को करीब से देख रहा हूं। वह प्रतिभाशाली है, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन होनहार बनने और लीजेंड बनने के बीच एक बड़ा अंतर है. गिल की तकनीक ठोस है. लेकिन हमें खुद से आगे नहीं बढ़ना चाहिए. लोग अगले विराट कोहली के बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं, विराट कोहली केवल एक ही है”

प्रशंसकों ने इस वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, कई लोगों ने कहा कि इसे संपादित किया गया है. एक यूजर ने टिप्पणी की, “मैं आधी नींद में भी जान जाऊंगा कि विराट इस तरह से बात नहीं करते हैं और यह उनकी आवाज़ भी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *