ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। आए दिनों ने अपनी पत्नी अनुष्क के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार जो विराट कोहली ने जो फोटो शेयर की है वो वाहवाही तो लूट ही रही है, लेकिन फोटो में कोहली का अनुष्का के लिए प्यार भी साफ नजर आ रहा है।
दरअसल विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है, जिसमें वे बड़े शांत बैठे हुए हैं। विराट कोहली ने इस तस्वीर के लिए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को क्रेडिट दिया है। कोहली ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए इस फोटो को कैप्शन दिया है, “Caught in the moment’। पिक क्रेडिट अनुष्का शर्मा”
फोेटो में विराट कोहली ने जो सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है उस पर एक खास लोगो बना हुआ है। ये लोगो एक दिल और उसके नीचे लाल रंग में लिखी A है। इससे साफ पता लगता है कि वे अनुष्का से कितना प्यार करते हैं।


