ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्पीकर कैंडिडेट का नाम वापस ले लिया है। बीजेपी ने स्पीकर कैंडिडेट के पद के लिए किसान कठोरे का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन अब उनके नाम को वापस ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे नामांकन वापस लेने का वक्त तय था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि, अब तक महाराष्ट्र में स्पीकर निर्विरोध चुने गए हैं।
दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है कैबिनेट विस्तार
वहीं अब स्पीकर के चुनाव के अलावा अब उद्धव सरकार के कैबिनेत विस्तार पर भी नजर रहेगी। बताया जा रहा है कि, दिसंबर के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है, कैबिनेट विस्तार में 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जानकारी के मुताबिक उद्धव सरकार में सीएम समेत शिवसेना के कुल 16 मंत्री, एनसीपी के 15 मंत्री और कांग्रेस के 12 मंत्री शामिल हो सकते है।

