ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट के नये चीफ़ जस्टिस बनाए जाने की संस्तुति पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के नये चीफ़ जस्टिस के रुप में सुप्रीम कोर्ट के जज एसए बोबडे कार्यभार संभालने वाले हैं। एसए बोबडे अगले महीने की 18 नवंबर, 2019 को चीफ़ जस्टिस के पद की शपथ लेंने वाले हैं।
चीफ़ जस्टिस के पद का कार्यभार संभालने वाले एसए बोबडे मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज के पद पर विद्यमान हैं। चीफ़ जस्टिस के पद पर बोबडे का कार्यकाल केवल 18 महीनो का होगा। एसए बोबडे नवंबर 2018 से अप्रैल 2021 तक चीफ़ जस्टिस के पद पर बने रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के जज बनने से पहले एसए बोबडे मध्य प्रदेश उच्च न्यालय के मुख्य न्यायाधीश के पर पर विद्यमान थे और अब रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद चीफ़ जस्टिस का पद संभालेंगे।
मुख्य सुचना बता दें कि, सेवा निवृत होने से पहले जस्टिस रंजन गोगोई की पांच जजों की बेंच कई सालों से चले आ रहे अयोध्या मामले पर अपना अहम फ़ैसला सुनाएगी।


