जानिए चुनाव में बीजेपी की हार पर क्या बोले पाकिस्तानी?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का असर पाकिस्तान में दिखाई दे रहा है। यहां पर  पाकिस्तान के विज्ञान और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का असर पाकिस्तान में दिखाई दे रहा है। यहां पर  पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने सबसे पहले दिल्ली चुनाव के नतीजों पर ट्वीट किया, अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, Aww ये क्या हुआ? साथ ही फवाद चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘बेचारा’ भी कहा।

हालांकि, इससे पहले फवाद चौधरी ने दिल्ली चुनाव के वक्त एक ट्वीट किया था जिसका जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं, और मेरे भी प्रधानमंत्री हैं, दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।

 

पाकिस्तानी मीडिया ने बोला बीजेपी पर हमला

वहीं पाकिस्तान के अखबार डेली टाइम्स डॉन में ‘दिल्ली के अहम चुनाव में मोदी की हार’ और ‘दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की आप ने मोदी को हराया’ जैसी खबरें छापीं हैं। पाकिस्तान के एक अन्य अखबार डॉन ने लिखा कि भारत की सत्तारूढ़ पार्टी को एक और अहम राज्य चुनाव में हार मिली

साथ ही पाकिस्तानी एक टीवी चैनल ने कहा कि, ‘मोदी के एंटी पाकिस्तान एजेंडे की बीजेपी को भारी कीमत चुकानी पड़ी। बतादें कि गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी के लिए आक्रामक कैंपेन चलाया। था और केजरीवाल ने स्थानीय मुद्दों जैसे बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को ही प्रमुख मुद्दे बनाकर चुनाव लड़ा था।

आम आदमी पार्टी को मिली 62 सीटें

राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी, कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 54 फीसदी वोट मिले हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *