Gold Silver Price Today:
सोने-चांदी के दामों में भारी इजाफे के बाद अचानक से दामों में आई गिरावट का असर बाजार के कारोबार पर पड़ा है। जिसके चलते बाजार में बिकवाली तो थम कर रह गई है। जो ग्राहक आ भी रहे है, उससे दुकानदार आर्डर के मुताबिक पूरे पैसे एडवांस में लेने की मांग कर रहे है। जनवरी माह की शुरुआत में सोने चांदी पर निवेश करने वाले इसकी खरीद में उत्साह दिखा रहे थे। लेकिन मध्यांतर के बाद चंद (Gold-Silver Price Today) दिनों में भारी गिरावट के बाद निवेशकों का भी रूझान कम हो गया।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी। उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए।
Gold-Silver Price Today-
15 जनवरी को 145700 प्रति तोला (दस ग्राम) तक चल रहे सोने के दाम रोजाना बढ़ते-बढ़ते 29 जनवरी को 1.89 लाख रुपए तक पहुंच गए। इसके एक दिन बाद 1.70 लाख रुपए तथा उसके अगले दिन यानी शनिवार को 1.67 लाख रुपए सोने के दाम रह गए हैं। वहीं, फरवरी माह के शुरूआत से ही दाम 1.58 लाख रह गए है।
इसी तरह 15 जनवरी को 2.86 लाख रुपए प्रति किलो बिक रही चांदी के दाम 29 जनवरी को 4.19 लाख रुपए तक पहुंच गए। इसके अगले ही दिन पहले 3.50 लाख तथा उसके 24 घंटे बाद 3.05 लाख रुपए प्रति किलो व फरवरी माह के पहले सप्ताह को दाम 272000 रुपये रह गए हैं। जिससे सराफा बाजार का कारोबार थम कर रह गया है। सराफा बाजार में इन दिनों बिकवाली थम गई है। हालांकि लोग आने वाले दिनों में दामों में और भी गिरावट की कयास लगाए पुराने जेवरात बेचने पहुंच रहे हैं। लेकिन दुकानदार इस समय दामों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए इन्हें खरीदने से कतरा रहे हैं।
यहीं कारण है कि दामों की स्थिरता बनने तक दुकानदार माल खरीदने से परहेज कर रहे हैं। इसी तरह गोल्ड कारोबारी व केशव ज्वेलर्स के वरुण चोपड़ा ने बताया कि सोने चांदी के इतिहास में पहली बार चंद दिनों में भारी उछाल तथा उससे भी कम दिनों के बीच इतनी गिरावट देखने को मिली है। यहीं कारण है कि सोने चांदी पर निवेश करने वाले भी किसी तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं है।



