जानिए किस तरह मना रहे PM मोदी अपना 69वां जन्मदिन, दुनियाभऱ से आई बधाईयों की बाढ़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्‍मदिन है। पीएम मोदी को पूरी दुनिया बधाई दे रहा है। नेताओं से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्‍मदिन है। पीएम मोदी को पूरी दुनिया बधाई दे रहा है। नेताओं से फिल्म इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर तो बधाईयों की बाढ़ आ गई है। इस खास मौके को पीएम मोदी ने जन्‍मदिन है। उन्‍होंने नमामि देवी नर्मदे महोत्सव के तहत सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना करके मनाया। उन्‍होंने नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा है कि, आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।  नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर नेपाल और भारत द्विपक्षीय रिश्‍तों को और मजबूती देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *