मौसम बदलने वाला है अपने तेवर, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पिछले तीन चार दिनों की धूप के बाद अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। अगले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पिछले तीन चार दिनों की धूप के बाद अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। अगले तीन चार दिनों तक मौसम फिर से ठंडा और बूंदाबांदी वाला रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी से 29 जनवरी की रात्रि तक बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम में अगले दो तीन दिनों तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है वहीं फरवरी के शुरुआती दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

Weather

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा मौसम किसानों के लिए काफी अच्छा रहेगा। हल्की बूंदाबांदी से किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा और किसानों की गेंहू और सरसों को फसल को फिलहाल पानी देने की भी जरुरत नहीं होगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कीटनाशक ना डालने की भी सलाह दी है।

weather

मौसम बुलेटिन
मौसम 26 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क व बीच-बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 27 से 29 जनवरी के बीच में बादलवाई व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी संभावित है। 30 जनवरी से अल सुबह व देर रात्रि को धुंध आने की संभावना है

Punjab Weather

इसके अलावा पूर्वी भारत के लोगों को भी 28 और 29 जनवरी को मौसम के बिगड़े मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। जारी अलर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्‍तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 27 और 28 जनवरी को ओले गिरने की आशंका है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने कहा है कि दिल्‍ली एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से राष्‍ट्रीय राजधानी और इसके आस पास प्रदूषण का स्तर काफी हद तक सुधरा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *