ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया पंजाब में किसान खुदकुशी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्जे के बोझ तले आए दिन किसान अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे है।
ऐसा ही मामला मानसा से सामने आया है। जहां एक और किसान ने कर्ज के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार 21 साल के किसान ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली।
बैंक और आढतियों के कर्ज के कारण वो काफी परेशान चल रहा था। किसान पर करीब 10 लाख रुपये का कर्जा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।


