ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां एक 21 साल के नौजवान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी अनुसार किसान पर करीब 4 लाख का कर्ज़ा था जिसके कारण वो काफी परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के कारण ही मेजर सिंह ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।
मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कैप्टन सरकार के कर्जा माफी स्कीम के बाद भी किसान कर्जे के बोझ तले आत्महत्या कर रहे है।
जिस कारण इस से किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। क्योकि जिन किसानों को इस स्कीम की ज्य़ादा जरूरत है उनको इस स्कीम से वंचित रखा जा रहा है। जिस कारण किसान खुदकुशी कर रहे है।



