ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की सत्ता हासिल होने के बाद भी पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्ज मांफ कर देंगे पर किसानों को इस वादें के नाम पर सिर्फ धोखा ही मिला। गौरतलब है कि सीएम कैप्टन ने पंजाब के किसानों का कर्जा माफ करने के लिए स्कीम भी लागू की इसके बावजुद भी किसान मौत को गले लगा रहे थे।
ऐसा ही एक और ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर किसान अपने ऊपर चढ़ा कर्ज का बोझ ना सहन कर सकने के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी अनुसार किसान पर करीब 5 लाख का कर्ज था जिसको वो चुका नहीं पा रहा था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था।
इसी परेशानी के चलते उसने खेतों में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जहां किसान ने कर्ज से परेशान हो अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हो इससे पहले भी कई किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इसके बावजुद भी पंजाब सरकार किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जिसके कारण कर्ज के बोझ तले ऐसा कदम उठा रहे है।


