ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने इनेलो और बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। किरण चौधरी ने भिवानी में अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इन दोनों पार्टियों ने चार साल तक झूठ, जुमले और नफरत की राजनीति की है। दक्षिण हरियाणा में एसवाईएल और हांसी बुटाना लिंक नहर का पानी न आने के लिए इनेलो को खलनायक कररा देते हुए जनता से ऐसे लोगों का बहिष्कार करने की अपील की।
किरण चौधरी ने कहा कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नार देती है, लेकिन वहीं सरकार एएनएम और जीएनएम की छात्राओं की चार साल से परीक्षा नहीं करा रही है। सीएम के मेरिट आधार पर नौकरियां देने के बयान पर किरण चौधरी ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री कहते है कि उन्होंने 10 हजार कार्यकर्ताओं को नौकिरयां दी। ऐसे में नौकरियों में मेरिट कहा रही। किरण ने कहा कि बीजेपी एक झूठ को 100 बार बोलकर सच करना चाहती है। किरण ने कहा कि इनेलो और बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चुनावों में झूठ और नफरत की राजनीति करेगी. जिससे लोगों को सावधान रहना चाहिए। इस दौरान किरण चौधरी ने सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
इनेलो को लेकर किरण चौधरी का बड़ा बयान. कहा-इनेलो जैसे खलनायक का बहिष्कार करे लोग
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने इनेलो और बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। किरण चौधरी ने भिवानी…
